फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अमित शाह अगले महीने करेंगे हरियाणा का दौरा

अमित शाह अगले महीने करेंगे हरियाणा का दौरा

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह अगले महीने करेंगे हरियाणा का दौरा
अमित शाह अगले महीने करेंगे हरियाणा का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बीजेपी के मंडल, सभी मोर्चो के अध्यक्ष और मंडल खबरची की एक विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष प. योगेंद्र पालीवाल ने की। पालीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अगले माह हरियाणा का दौरा होगा। इसके लिए पार्टी के जिला इकाइयों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी मोर्चों के अध्यक्षों को खबरची के संपर्क में रहने का आह्वान भी किया ताकि पार्टी की जो भी गतिविधि हो उससे रूबरू हो सकें। पालीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी का संगठन अन्य पार्टियों की अपेक्षा मजबूत है। पार्टी में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से प्रदेश में भाजपा ओर अधिक मजबूत होगी। पालीवाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का ब्यौरा भी मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों से साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शी शासन देने का काम किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, अमित यादव, मंडल अध्यक्ष मोहन तिवाड़ी, अत्तर सिंह पांचाल, कुमारी गीता, सुरेश हालुहेड़ा, चांदनी चांदना, जयवीर योगी, बाबूलाल छाबड़ी, बलजीत यादव, अमरजीत सिंह, बाबू लाल यादव, हरजीवन सिंह, योगेश समेत उपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed