{"_id":"5ca10eafbdec2260e22ad09f","slug":"161554058927-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, तैयारियां पूरी--1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी गेंहू की खरीद, तैयारियां पूरी--1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू की जाएगी। शहर की अनाज मंडी में होने वाली गेहूं की खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी को देखते हुए अनाज मंडी में पीने के पानी की व्यवस्था के साथ छांव में बैठने के प्रबंध किए गए हैं। सरकारी के ओर 1840 रुपये क्विंटल गेहूं की खरीद होगी। साथ ही 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाला गेहूं मंडी में नहीं लाने की बात कही गई है।
रविवार को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने गेहूं खरीद प्रबंधों को लेकर जिला अधिकारियों एवं खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। समय पर लिफ्टिंग करवाए तथा मंडियों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया आदि की व्यवस्था करवाएं ताकि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उल्लेखनीय है कि जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य किया जाएगा। गेहूं खरीद के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शहर की अनाज मंडी होने वाली खरीद के लिए मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडी के गेट पर कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो।
1840 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होगी खरीद
सरकार द्वारा किसानों का गेहूं निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सरकार का एमएसपी 1840 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
12 प्रतिशत से अधिक नमी का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा
किसानों द्वारा मंडी में लाया जाने वाले गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक नमी वाले गेहूं की खरीद में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसानों को अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखा कर मंडी में लाया जाना चाहिए।