फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने चार घंटे लगाया जाम

सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने चार घंटे लगाया जाम

Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने चार घंटे लगाया जाम
सरसों की खरीद नहीं होने पर किसानों ने चार घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बावल रोड स्थित बिठवाना सब्जी मंडी में सरसों की खरीद नहीं होने के कारण गुस्साए किसानों ने रेवाड़ी-बावल रोड पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक लगे जाम के बाद पहुंचे हैफेड अधिकारियों ने खरीद प्रारंभ करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उधर किसानों के गुस्से को देखकर जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने भी खरीद एजेंसी से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उनको सभी किसानों की सरसों खरीदने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन की तरफ से तय रोस्टर के अनुसार रेवाड़ी, बावल और कोसली में सरसों की खरीद की जा रही है। मौसम खराब होने के कारण प्रशासन की तरफ से गांवों का रोस्टर नए सिरे से निर्धारित किया गया था। इसमें 3 मई को तय गांवों की सरसों खरीद की जानी थी। बाकायदा इसके लिए प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर किसानों से तय दिन ही सरसों लाने को कहा था। वीरवार सुबह धारूहेड़ा क्षेत्र के करीब सात गांवों के किसान अपनी सरसों बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। वहां पर जब दस बजे तक भी कोई अधिकारी नहीं आया तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बावल रोड पर डाले जा रहे पेयजल लाइन के पाइप सड़क के बीचोंबीच अनाज मंडी के सामने डालकर जाम लगा दिया। इससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना के बाद डीएसपी गजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी गजेंद्र ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सरसों की खरीद प्रारंभ होने के बाद ही जाम खोलने पर अड़े रहे। इस दौरान हैफेड के डीएम नीरज त्यागी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान तुरंत सरसों की खरीद करने की मांग करते रहे। अधिकारी चार घंटे तक किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन किसान भी खरीद प्रारंभ करने के बाद जाम खोलने की मांग पर अड़े रह जिसके बाद खरीद प्रारंभ कर किसानों को शांत किया गया तथा जाम खोला।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
किसानों द्वारा सरसों की खरीद नहीं होने जाम लगा दिए जाने की सूचना के बाद जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने तुरंत विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने रेवाड़ी, बावल व कोसली में तुरंत सरसों की खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सरसों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जो शेड्यूल तय है उसी के अनुसार सरसों खरीद की जाएगी लेकिन वीरवार से खरीद के दस्तावेजों में बदलाव किया गया था जिसकी वजह खरीद प्रारंभ नहीं की गई थी। किसानों को इस बात के लिए समझा भी दिया गया था। अभी भी तय शेड्यूल के अनुसार ही सरसों खरीद होगी। - नीरज त्यागी, डीएम हैफेड

यह है स्थिति
रेवाड़ी एवं कोसली मंडी में खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा अभी तक लगभग 31 हजार टन तथा बावल मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से लगभग पांच हजार टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। जिला के लिए इस बार 31 हजार टन सरसों खरीद का लक्ष्य लिया गया था जो कि पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक अभी सरकार द्वारा तय लक्ष्य के अनुसार से भी अधिक सरसों खरीद ली गई है लेकिन अभी आगे की खरीद के संबंध में निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed