{"_id":"5ae4cf914f1c1b9b098b7078","slug":"161524944785-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने का कार्य कर रही है सरकार: विक्रम-----फोटों ले लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने का कार्य कर रही है सरकार: विक्रम-----फोटों ले लेना
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोसली विधायक ने अनाज मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
विधायक बिक्रम सिंह यादव ने शनिवार को कोसली मंडी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही गेहूं और सरसों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कहा कि खरीद कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल के सबसे अधिक भाव देकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। किसानों की खुशहाली के लिए सरकार की तरफ से बाजरा, सरसों के साथ ही गेहूं की फसल को भी अधिकतम मूल्य में खरीदा जा रहा है ताकि किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिले। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण कर खरीद एजेंसी के अधिकारियों को गेहूं व सरसों के नियमित उठान करने के भी निर्देश दिए ताकि मंडी में उपज की अधिक आवक होने से किसानों को परेशानी न हो। कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोसली मंडी में अब तक 190000 क्विंटल गेहूं एवं 146921 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अजयपाल यादव, चेयरमैन कपिल कुमार, बंसीलाल, देवेंद्र सिंह, परमवीर, बिजेंद्र, गोबिंद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक विनोद कुमार मौजूद थे।