{"_id":"5aba92634f1c1be83f8b56ad","slug":"161522176611-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल, वृद्धाश्रम और महिला थाने का निरीक्षण कर खामियां दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल, वृद्धाश्रम और महिला थाने का निरीक्षण कर खामियां दूर करने के निर्देश
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल, वृद्धाश्रम और महिला थाने का निरीक्षण कर खामियां दूर करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने मंगलवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में हो रही खामियों का जल्द समाधान के निर्देश दिए। अस्पताल में ओपीडी, लेबर रूम, गायिनी वार्ड के साथ वृद्धा आश्रम और महिला थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मरीजों का उपचार कर उचित परामर्श दिए जाए। अस्पताल में अधिकतर कार्य ठीक से चल रहे हैं, लेकिन कुछ कार्यों में कमी मिली है। इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देश हैं कि आगे से कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
-----
मरीजों का जाना हालचाल
इस दौरान वार्ड में भर्ती रोगी महिलाओं के उपचार के बारे में पूछताछ की। महिलाओं को समय पर दवाई और ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी जुटाई। सीएमओ द्वारा अस्पताल में बड़ा आरओ सिस्टम, अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने के लिए मांग की। चेयरपर्सन ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात कर समाधान करवा दिया जाएगा। उन्होंने नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर संबंधित अधिकारियों से पानी की टंकी, वाटर कूलर, पंखे इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों ने बातचीत में महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि शहर के नागरिक अस्पताल में मशीनों का अभाव हैै। इसे जल्द दूूर कराया जाएगा। इसके लिए वह स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि सभी दलों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। विपक्षी दलों को चाहिए कि वे आरोप लगाने से पहले काम करके दिखाए। आयोग द्वारा जागरूकता कैंप लगाकर इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना का निरीक्षण
चेयरपर्सन ने पुलिस लाइन स्थित महिला पुलिस थाना का निरीक्षण किया। थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ प्यार से उनकी समस्या का निदान करें। महिलाकर्मियों से बाल विवाह रोकने के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि सूचना के 10 से 15 मिनट के अंदर उस स्थान पर पहुंचकर बाल विवाह को रुकवाने का कार्य पूरा किया जाता है। उन्होंने घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी हासिल की और कहा कि लोगों को शीघ्र न्याय मिले इसके लिए कार्य गंभीरता से करें।
--------
वृद्धाश्रम का भी किया निरीक्षण
चेयरपर्सन ने वृद्धाश्रम एवं आस्था कुंज का भी दौरा किया और वहां रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों से पूछा कि उन्हें यहां रहने खाने की सभी सुविधाएं ठीक से मिल रही है या नहीं। इस पर वहां रह रहे सभी बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें सभी सुविधाएं ठीक मिल रही हैं, जबकि वृद्धाश्रम में रह रही एक महिला ने मनीष नामक कर्मचारी के बारे में आपत्ति जताई। इसके बारे में अधिकारियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अरविंद यादव, गुरुग्राम निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण यादव, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान, महिला जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना, आयोग की वाइस चेयरपर्सन इंदू यादव, प्रीती भारद्वाज, बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य कपिल नागपाल, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, एसएमओ डॉ. सुदर्शन पवार, डॉ. विजय प्रकाश, डीएसपी गजेंद्र कुमार, डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक, पीओआईसीडीएस लता शर्मा, मुक्ता यादव, अजमेर सिंह गौदारा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।