फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीवर सफाई के दौरान जेई की मौजूदगी जरूरी, 31 वार्ड पर दो जेई, कैसे हो मॉनिटरिंग

सीवर सफाई के दौरान जेई की मौजूदगी जरूरी, 31 वार्ड पर दो जेई, कैसे हो मॉनिटरिंग

Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीवर सफाई के दौरान जेई की मौजूदगी जरूरी, 31 वार्ड पर दो जेई, कैसे हो मॉनिटरिंग

विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहतक में टैंक की सफाई करते समय हुई कर्मी की मौत के बावजूद रेवाड़ी में सीवर सफाई में लगे कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं। सीवर में उतर समय एक प्वाइंट पर पांच कर्मचारी व एक जेई की मौजूदगी जरूरी होती है। लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम ऐसा है कि शहर के 31 वार्ड पर महज दो जेई ही कार्यरत हैं। जबकि 10 साल पहले की आबादी के हिसाब से ही शहर के लिए 4 जेई की पोस्ट प्रस्तावित हैं। हालात ऐसे हैं कि शहर के 28 वार्ड की जिम्मेदारी एक जेई को दी हुई है। जबकि इन 28 वार्ड से ही प्रतिदिन 8-10 सीवर सफाई की शिकायतें आती हैं। बता दें कि रेवाड़ी में फरवरी- 2018 में सीवर सफाई के दौरान एक ठेके पर लगे कर्मी की मौत हो चुकी है।
सीवर में उतरने से पहले एक्सईएन की अनुमति जरूरी
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर सफाई के लिए गाइड लाइन बनाई हुई है। लेकिन विभाग की ओर से उपयोग में नहीं लाया जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सीवर सफाई करते समय यदि सेफ्टी बेल्ट का उपयोग कर लिया जाए तो 95 फीसदी तक हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। बताया जाता है कि यदि एक सफाई कर्मी सीवर के अंदर घुसता है तो चार कर्मचारी बाहर मौजूद रहने चाहिए, इसके अलावा एक कर्मी को बेल्ट पकड़कर बाहर खड़ा रहना पड़ता है। मौके पर एक जेई को मॉनिटरिंग के लिए रहना होता है। इसके अलावा सीवर मे उतरने से पहले विभाग के एक्सईएन की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन

सफाई के दौरान आक्सीजन मास्क जरूरी
सीवर सफाई के दौरान कर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण होना बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि सुरक्षा उपकरण होने के बावजूद भी कर्मचारी सीवर में बिना उपकरण चले जाते हैं। सफाई के दौरान कर्मियों के पास सीवर जेटिंग मशीन, ट्राइपोर्ट, आक्सीजन सिलेंडर, सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी मास्क जरूरी होते हैं। जहां पर जहरीली गैस बनने की संभावना होती है, उस सीवर में घुसने से पहले 4-5 घंटे पहले ढक्कन खोलना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों पर निर्भर व्यवस्था, महज 4 स्थायी कर्मचारी
शहर के 31 वार्ड में सीवर सफाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के पास महज 4 स्थायी कर्मी हैं। इसके अलावा विभाग ने 40 कर्मियों को संविदा पर लगाया हुआ है। हादसों का यह भी एक बड़ा कारण है। ऐसे में विभाग के अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर कोई खासा ध्यान नहीं देते हैं, क्योंकि यदि कर्मियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर ज्यादा दबाव बनाया जाता है, तो उन्हें नौकरी से हटाने का डर रहता है।

कर्मचारियों को दिए हैं पूरे सुरक्षा उपकरण : एक्सईएन
रेवाड़ी में सीवर सफाई कर्मियों को पूरे सुरक्षा उपकरण दिए हैं। लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है। बात रही दो जेई की ये काम सरकार है। हमारे पास जो संसाधन हैं, उसके अनुसार बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed