फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से डीसी ने पूछा हरियाणा में कितने जिले

लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से डीसी ने पूछा हरियाणा में कितने जिले

Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से डीसी ने पूछा हरियाणा में कितने जिले

विज्ञापन
रेवाडी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बाल भवन में चल रहे फैंशन डिजाइनिंग, एयर एंड स्किन सेंटर, स्थित डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर व अध्ययन कक्ष का अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, तहसीलदार मनमोहन, कार्यक्रम अधिकारी संदीप भी उपस्थित रहें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अध्ययन कक्ष में पढ़ रहे आलियावास गांव के धर्मराज व साबन गांव के भूपेश से पूछा कि आप क्या पढ़ रहे हैै तो उन्होंने बताया कि हम प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। यहां पर अध्ययन ठीक प्रकार से कर लेते है, घर पर पढ़ाई नहीं हो पाती। डीसी ने उनके पास सामान्य ज्ञान की किताब देखकर पूछा कि हरियाणा में कितने जिले हैं, वहीं एसपी ने पूछा कि सबसे बाद में कौन सा जिला बना है। प्रश्र का उतर सही पाकर डीसी ने अध्ययन कर रहे बच्चों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

डिजिटल लाइब्रेरी में 73 ने कराया पंजीकरण
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बाल भवन में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में बताया कि कंप्यूटर सेंटर में 207, हेयर एंड स्किन सेंटर में 266, फैंशन डिजाइनिंग सेंटर में 30 लाभार्थी प्रशिक्षण ले रहे है। उन्होंने बताया कि बाल भवन में डिजिटल लाइब्रेरी में 32 बच्चों के लिए कंप्यूटर व किंडल के माध्यम से ई-बुक्स व हाई स्पीड इंटरनेट वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 25 पाठकों के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है। इस पुस्तकालय का समय प्रात: 8 बजे से सायं 7 बजे तक रखा गया है और अब तक 73 बच्चों ने डिजिटल लाइब्रेरी की सदस्यता ले ली है। इस डिजिटल लाइब्रेरी में चार हजार पुस्तकें उपलब्ध है। उपायुक्त ने कहा कि डिजीटल लाइब्रेरी की सदस्यता में बढ़ोतरी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, प्रतिभा को तराशने के लिए अगर किसी का सहारा मिल जाये, तो प्रतिभाशाली की कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है। डीसी ने बाल भवन में चलाई जा रही विभिन्न कोर्सों को का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षणार्थी से रूबरू भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed