{"_id":"5c461f80bdec22738a4739cc","slug":"151548099456-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल चौरासी के बंद के एलान के बाद केंद्रीय मंत्री की जनसभा और उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/बावल। बावल चौरासी की चेतावनी को देखते केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के 23 जनवरी की प्रस्तावित जनसभा और उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। सात माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बावल के मोहनपुर की नाबालिग लड़की का सुराग नहीं लगने से आहत बावल चौरासी ने रविवार को महापंचायत कर केंद्रीय मंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम और जनसभा के बहिष्कार का एलान किया था। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने के बाद भी संघर्ष समिति ने 23 जनवरी को बावल के बाजार बंद का आह्वान किया है। हालांकि कार्यक्रम स्थगित करने पर नगर पालिका की ओर से जींद उपचुनाव को लेकर मंत्री की व्यस्तता का हवाला दिया गया है।
रविवार को बावल में हुई चौरासी की महापंचायत में वक्ताओं ने सीधे तौर पर केंद्रीय रसायन उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल पर मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया था। वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार माह से उनके आवास के समक्ष धरना दिया जा रहा है और नाबालिग बेटी की बरामदगी को लेकर परिवार से लेकर पूरी चौरासी मांग कर रही है। इसके बावजूद राज्यमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम करा रहे हैं। वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि जब मुख्यमंत्री का बधराणा में तय हुआ कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है तो केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यक्रम क्यों स्थगित नहीं किया जा सकता है।
इसी के साथ बावल चौरासी ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो टकराव को रोका नहीं जा सकेगा। इससे बेहतर होगा या तो कार्यक्रम स्थगित करें अथवा धरनास्थल पर दोनों मंत्री आए। साथ ही पंचायत ने दोनों नेताओं की सांकेतिक शवयात्रा के साथ काले झंडे दिखाने का भी एलान कर दिया था। इसको देखते हुए प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ था, क्योंकि कार्यक्रम होने पर टकराव तय माना जा रहा था। इसको देखते हुए जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल सोमवार दोपहर पीडडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे और उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ मामले को लेकर बैठक की। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक के बाद आखिरकार कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
---
समिति ने किया 23 को बाजार बंद का आह्वान
इधर, राज्यमंत्री द्वारा भले ही कार्यक्रम स्थगित कर दिया हो, लेकिन बावल चौरासी और गठित संघर्ष कमेटी ने 23 जनवरी को बावल बंद का भी एलान कर दिया है। बावल चौरासी के कार्यवाहक प्रधान सुमेर सिंह ने बताया कि बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर व्यापारियों से बंद का आह्वान किया है।
---
बरामदगी की मांग को लेकर धरना जारी
वहीं संघर्ष कमेटी और बावल चौरासी के पदाधिकारियों की ओर से नाबालिग की बरामदगी की मांग पर राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल के आवास के बाहर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि लोगों के बीच आकर लापता बेटी की तलाश में भागीदारी करने से बच रहे हैं। यदि जनप्रतिनिधि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को सुधारते तो अब तक लापता छात्रा का सुराग लग जाता। जनप्रतिनिधियों ने मामले से दूरी बनाई हुई है। छात्रा का सुराग नहीं लगने तक बावल चौरासी के लोग आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका के उपप्रधान चेतराम रेवाड़िया, सुमेर जैलदार, रामचंद्र टीकला, बनेसिंह गुर्जर, रामकिशन महलावत, कर्नल जीआर चौकन, शेरसिंह कटारिया, महाबीर चौपड़ा, एडवोकेट अर्जुन चौकन, रामसिंह व ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
---
जींद उपचुनाव के चलते किया कार्यक्रम रद्द : महलावते
बावल नगर पालिका के प्रधान अमरसिंह महलावत ने सोमवार को प्रेस नोट में बताया कि 23 जनवरी का उद्घाटन कार्यक्रम जींद चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल जींद होने वाले उपचुनाव में व्यस्त हैं, जिसके कारण यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है और उपचुनाव के बाद कार्यक्रम तय किया जाएगा।