फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हर 12 मिनट में एक दलित पर अत्याचार हो रहा है : कैप्टन अजय सिंह

हर 12 मिनट में एक दलित पर अत्याचार हो रहा है : कैप्टन अजय सिंह

Wed, 28 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हर 12 मिनट में एक दलित पर अत्याचार हो रहा है : कैप्टन अजय सिंह
हर 12 मिनट में एक दलित पर अत्याचार हो रहा है : कैप्टन अजय सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बीजेपी का गरीब और दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है, मोदी सरकार के चलते देश में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार हो रहा है। हर 12 मिनट में एक दलित पर अत्याचार हो रहा है और मोदी सरकार ने एससी-एसटी सब प्लान को खत्म कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आखिर इस एक्ट पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस एक्ट को कमजोर करने के लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की नेतृत्व में संसद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन भी किया और सरकार से एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा बीजेपी इस कानून को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। एससी-एसटी एक्ट पर फैसला अफसोस जनक है। यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा इस मामले की ठीक तरीके से पैरवी नही की गई है। भाजपा ठीक ढंग से पैरवी करती है तो नतीजा कुछ ओर आता। भाजपा और आरएसएस का यही एजेंडा है। यह सरकार गरीब और दलित विरोधी है।

मंगलवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत अपराध में सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह के मामलों में अब कोई आटोमैटिक गिरफ्तारी नहीं होगी। इतना ही नहीं गिरफ्तारी से पहले आरोपों की जांच जरूरी है, गिरफ्तारी से पहले जमानत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed