फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   काली होली

काली होली

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
काली होली
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर मनाएगी काली होली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी का नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में धरना सोमवार को भी जारी रहा। यूनियन की प्रधान तारा देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मी विरोध स्वरूप काली होली मनाएगी एवं होली वाले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतले का दहन करेंगी। आगामी 4 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगी। एडवोकेट कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के तमाम प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक संस्थाएं सरकार से मांग कर रही हैं कि आंगनबाड़ी कर्मियों से संबंधित तमाम यूनियनों को बुलाकर सरकार उनकी समस्याओं पर विचार कर समाधान निकाले, परंतु सरकार का उदासीन एवं आंगनबाड़ी विरोधी रवैया से स्थिति जटिल बनती जा रही है। जनहित की मांग है कि सरकार बातचीत करने के लिए पहल करें। निर्मला आंगनबाड़ी कर्मी जो रोहतक से अपने गांव सांपला जा रही थी। सड़क दुर्घटना में 25 फरवरी को मौत हो गई, उसके लिए दो मिनट की श्रद्धाजंलि दी।

नरेश कुमार डीवाईओ, रामकुमार आल इंडिया किसान मजदूर संगठन ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर बलराम, अनिता देवी, कृष्णा देवी, राजेश्वरी देवी, शारदा देवी, निर्मला, नर्मदा, कमला, सुनीता, वीरमति, संजू, निर्मला, सविता, कमला, राधा, बिंदु शर्मा, ज्योति, सुनीता आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed