{"_id":"5a5e3ae74f1c1b8d268b4c86","slug":"151516124903-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सरंक्षण मुहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल सरंक्षण मुहीम
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनावास में 98 पेयजल कनेक्शन किए वैध
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल स्वच्छता एवं सहायक सगंठन की ओर से गांव करनावास में चल रहे अवैध पेयजल कनेक्शनों को वैध करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो सप्ताह से चलाई था रही इस मुहिम में मंगलवार तक 98 कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। इस अभियान में कनेक्शन वैध करने के साथ ही ग्रामीणों को खुले कनेक्शनों पर टूंटियां लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियात्रिंकी विभाग उपमंडल बावल के खंड ससंाधन समन्वयक सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि इस अभियान में विभाग की तरफ से सक्षम युवाओं को साथ लेकर 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। ये टीम गांव के हर घर में पहुंचकर ग्रामीणों को अपने पेयजल कनेक्शन को वैध करवाने के साथ ही पानी संबंधी अन्य समस्याओं की जानकारी भी जुटा रही है ताकि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जा सके। नेहरा ने बताया कि टीम द्वारा ग्रामीणों के अवैध पेयजल कनेक्शनों के मौके पर ही फार्म व 500 रुपये फीस लेकर उनको वैध किया जा रहा है, जिससे लोगों को विभाग के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सके। विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में उन घरों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनके पेयजल कनेक्शन पर टूंटियां ना होने के कारण जल की अत्यधिक बर्बादी हो रही हैं।
कटेंगे अवैध कनेक्शन : खंड ससंाधन समन्वयक सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि इस मुहिम में जो लोग अपने कनेक्शनों को वैध नहीं करवाएंगे उन कनेक्शनों को बाद में काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जल संरक्षण की मुहिम में सहयोग करते हुए जल की अनावश्यक बर्बादी को रोंके, जिससे आगली पीढ़ियों के लिए पानी बचाया जा सके। सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे इस अभियान में अब तक बावल के पनवाड, प्राणपुरा, सुलखां, रघुनाथपुरा, चांदुवास, धरचाना, सुबासेडी, भगवानपुर व जडथल गांवों में सभी अवैध कनेक्शन को वैध किया जा चुका है। इस मौके पर सक्षम युवा मनजीत, महेश कुमार, सरोज देवी, कृश्ण कुमार, पंप ऑपरेटर महेष व नवीन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
---
पानी संबंधी शिकायत हो तो करें शिकायत
खंड संसांधन समन्वयक ने बताया कि ग्रामीणों को पानी कि किसी प्रकार की कोई समस्या से निजात दिलवाने के लिए विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। यदि किसी उपभोक्ता को पानी संबंधी कोई समस्या है तो वह 18001805678 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता का कनेक्शन वैध होना अनिवार्य है।