फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1500 players have not received diet allowance for nine months

Rewari News: नौ माह से 1500 खिलाड़ियों को नहीं मिला डाइट भत्ता

Mon, 19 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
1500 players have not received diet allowance for nine months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकार ने खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए डाइट भत्ते की व्यवस्था की है। नौ माह से खिलाड़ियों को डाइट भत्ता नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में संचालित विभिन्न खेलों की 60 खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को 9 माह से खुराक (डाइट) भत्ता नहीं मिला है। नेटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल सहित अन्य खेलों की नर्सरियां सरकारी स्कूल व निजी शिक्षण संस्थाओं में संचालित हो रही हैं। इन नर्सरियों में अभ्यास कर रहे 1500 खिलाड़ियों को डाइट भत्ते का इंतजार है।
विज्ञापन

एक खिलाड़ी के लिए आयु वर्ग के हिसाब से 1500 रुपये से 2 हजार रुपये तक डाइट के लिए दिए जाते हैं। इस हिसाब से 1500 खिलाड़ियों के अनुमानित करीब 2 करोड़ रुपये मुख्यालय में अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 60 नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को भी अपनी चार माह की सैलरी मिलने का इंतजार है। इनका वेतन भी खिलाड़ियों की खुराक राशि के साथ ही जारी होगा।

विभाग के अनुसार जिले को 62 नर्सरी अलॉट हुई थी जिनमें से दो नर्सरियां बंद हो गई। बताया जा रहा है कि इन नर्सरियों में पर्याप्त खिलाड़ी नहीं पहुंच पा रहे थे। एक नर्सरी संचालित रखने के लिए 25 खिलाड़ी होने चाहिए, ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके। कम खिलाड़ी होने पर नर्सरी पर बंद होने की नौबत आ जाती है।

सबसे अधिक एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हैंडबॉल की नर्सरी
जिले में जो नर्सरियां चल रहीं हैं, उनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हैंडपाल, कबड्डी और कुश्ती की नर्सरियां सबसे अधिक हैं। आर्चरी की एक मिक्स, एथलेटिक्स में 5 मिक्स, बेडमिंटन एक मिक्स, बास्केटबॉल 3 बॉयज, एक मिक्स, बॉक्सिंग 5 मिक्स, फुटबॉल 3 बॉयज, एक गर्ल्स, हैंडबॉल 5 बॉयज, 1 गर्ल्स, 1 मिक्स, हॉकी में 4 बॉयज व 1 मिक्स, कबड्डी में 5 बॉयज व 1 मिक्स, नेटबॉल में 1 गर्ल्स, शूटिंग में 5 मिक्स, 1 बॉयज, टेबल टेनिस में 2 मिक्स, वालीबॉल में 4 बॉयज, 1 मिक्स व 1 गर्ल्स, कुश्ती में 6 मिक्स, 1 बॉयज और वुशू में 1 मिक्स नर्सरी शामिल हैं।


वर्जन:

जुलाई 2024 से मई 2025 तक खुराक भत्ता की डिमांड भेजी गई है। यह राशि जल्द ही जारी होने की बात कही गई है। राशि जारी होने पर जिले के करीब 1500 खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।- ममता देवी, कुश्ती कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed