कोसली। कोरोना की जांच के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण किया जा रहा है। सीएचसी नाहड़ की नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि संस्थान में 15 से 18 आयु वर्ग सहित अन्य वर्गों का टीकाकरण भी जारी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में कैंप लगाकर भी बच्चों का टीकाकरण कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाकली में कैंप लगाकर 12 से 14 वर्ष तक के 130 बच्चों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में 20 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं दूसरी ओर नागरिक अस्पताल कोसली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि संस्थान में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी सुमिता, सरिता, सरला, कांता रानी तथा मोनू की टीम ने सात नागरिकों का टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक को कोविड के लक्षण है तो अपना सैंपल अवश्य दें।