फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ठूंसकर ले जा रहे थे 247 पशु, छुड़ाए

ठूंसकर ले जा रहे थे 247 पशु, छुड़ाए

Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ठूंसकर ले जा रहे थे 247 पशु, छुड़ाए
तीन गाड़ियों में ठूंसकर ले जा रहे थे 247 पशु, छुड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल थाना पुलिस ने कैंटर और ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 234 पशुओं को मुक्त कराया है। जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के पास हुई कार्रवाई के दौरान बेरहमी से भरे पशुओं में से 13 पशु मृत पाए गए। सभी गाड़ियां राजस्थान की ओर से आ रही थीं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को राजस्थान की ओर से एनएच-8 पर गाड़ियों में ठूंसकर पशु लाए जाने की सूचना मिली। नाका लगवाकर चेकिंग की तो गाड़ियों में भैंस, भेड़-बकरियां ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। ट्रक में 23 भैंस और इतने ही कटड़े थे। इनमें से 13 भैंसें मृत मिलीं। पुलिस ने नूंह जिला निवासी चालक वहीद को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा ट्रक में 51 बकरियां और 59 भेड़ें मिलीं। इसके चालक करन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य कैंटर में 60 बकरियां, 2 भैंसे, 26 कटड़े और एक भेड़ थी। इसके चालक हवा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed