{"_id":"5b1047964f1c1b956e8b5a7e","slug":"141527793558-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने हटाया पक्का अतिक्रमण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने हटाया पक्का अतिक्रमण...
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने नालों से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नगर परिषद एक बार फिर लंबे समय बाद पक्के अतिक्रमणों के खिलाफ वीरवार को एक्शन में नजर आई। नगर परिषद की टीम ने वीरवार शाम को एसडीएम जितेंद्र गांधी और भारी पुलिस बल के साथ शहर के गढ़ी बोलनी रोड के साथ कृष्णा नगर, राजीव नगर में नालों पर किए पक्के अतिक्रमण को हटाया। नगर परिषद की टीम को कई स्थानों पर भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस बल साथ होने के कारण स्थानीय लोग अधिक विरोध नहीं हो सका। नप टीम की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
जिला प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि शहर के कृष्णा और राजीव नगर से गुजर रहे नालों पर लोगों ने एक बार फिर से अवैध कब्जे करके पक्के निर्माण कर लिए हैं। इससे पूर्व नगर परिषद की टीम ने लगभग डेढ़ साल पहले भी इन नालों से पक्के अतिक्रमण को हटाया था लेकिन अब लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने के बाद स्थिति फिर वही हो गई है। इसके अलावा गढ़ी बोलनी चौक के समीप से राजीव नगर तक बनाए जा रहे नाले में भी एक दुकान बाधा बनी हुई जो कि आरोप है कि नगर परिषद की जमीन पर बनाई हुई थी। इसके बाद नगर परिषद ने इसे हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद वीरवार शाम को नप की टीम एसडीएम जितेंद्र गांधी, कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के साथ गढ़ी बोलनी रोड पर पहुंची जहां पहले दुकान को ध्वस्त कर दिया। दुकान को तोड़ने के दौरान विवाद भी हुआ। इसके बाद टीम राजीव नगर, कृष्णा नगर पहुंची जहां नाले पर किए गए पक्के अतिक्रमण को हटा दिया गया। नगर परिषद टीम को स्थानीय लोगों को विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन पुलिस बल एवं अधिकारियों की सख्ती के आगे विरोध दब गया।
-----------------
नालों पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था जिसको लेकर कई बार नोटिस भी दिया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई है तथा भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
- मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी।