फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बृजिली-पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम...

बृजिली-पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम...

Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बृजिली-पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम...
बिजली-पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम .
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लगातार बढ़ते तापमान के साथ जिले में बिजली की अघोषित कटौती का भी सिलसिला तेज होने लगा है। दिन में महज एक घंटे और रातभर चलने वाली बिजली की कटौती से नाराज निकटवर्ती हांसाका गांव के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगाए जाम के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं निगम के अधिकारियों को बुलाने पर अड़ी रहीं। इसके बाद आखिरकार पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और बिजली आपूर्ति सुचारु कराकर जाम खुलवाया।
हांसाका सहित अन्य आसपास के गांवों में बालियर गांव स्थित सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से बिजली की अत्यधिक कटौती हो रही है। मंगलवार को एक तरफ जहां दिन का तापमान काफी अधिक था वहीं रात को इसकी वजह से गांव की आपूर्ति में काफी अधिक कटौती की गई। इसकी वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि निगम की तरफ आपूर्ति का कोई शेड्यूल भी तय नहीं किया गया है। दिन के समय महज एक घंटा ही बिजली दी जा रही है। रात को भी काफी अधिक कटौती की जा रही है जिसकी वजह से सोना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह के समय भी कटौती होने के कारण गांव में पेयजल सप्लाई तक नहीं हो सकी जिसके कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब आठ बजे गांव के बस स्टॉप के निकट अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के एएसआई महिपाल सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद महिलाएं निगम अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने निगम अधिकारियों से बातचीत करके बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। करीब आधा घंटे तक लगाए जाम की वजह से सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई जिसके बाद पुलिस ने धारूहेड़ा की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रूटों से डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed