फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पंचायत ने बिना पैमाइश बनाया रास्ता, ग्रामीण रास्ते पर बांध रहे पशु

पंचायत ने बिना पैमाइश बनाया रास्ता, ग्रामीण रास्ते पर बांध रहे पशु

Wed, 11 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने बिना पैमाइश बनाया रास्ता, ग्रामीण रास्ते पर बांध रहे पशु
पंचायत ने बिना पैमाइश बनाया रास्ता, ग्रामीण रास्ते पर बांध रहे पशु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीएम विंडो के माध्यम से आने वाली शिकायतों के समाधान की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा भले ही बड़ी संख्या में समस्याओं के समाधान का है लेकिन वास्तविक स्थिति अलग है। गांव देवलावास निवासी मनीराम ने पंचायत द्वारा बगैर पैमाइश की बनाई सड़क और अतिक्रमण हटाने की शिकायत हर स्तर पर कर चुका है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीएम विंडो में उसकी समस्या का समाधान होने की रिपोर्ट दे दी गई है जबकि समाधान हुआ ही नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने फरवरी माह में डीसी कार्यालय के साथ सीएम विंडो को बताया था कि पंचायत ने जो रास्ता पक्का कराया है वह बगैर पैमाइश के ही करा दिया है। इसी वजह से रास्ते की चौड़ाई भी आधी रह गई है। इसके अलावा जो अतिक्रमण हटाया जाना था वह नहीं हटाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वाले परिवारों ने वहां पर पक्का निर्माण कर अपने पशु बांध रहे हैं। इस वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंचायत के साथ बीडीपीओ को भी शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में वह अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहा है। सीएम विंडो की शिकायत का भी कागजों में समाधान कर दिया गया है।


शिकायतकर्ता का यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है कि कागजों में शिकायत का समाधान किया गया है। हमने रास्ते पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई की थी लेकिन अब उन्होंने फिर से पशु बांधना प्रारंभ कर दिया है। अब उनके खिलाफ पंचायत कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं यह शिकायत भी आपसी रंजिश से प्रेरित है। - सुमित्रा देवी, सरपंच देवलावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed