{"_id":"5a9ae9b94f1c1b410b8bbe27","slug":"141520101817-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस की बडी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस की बडी कार्यवाही
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने काटे 674 वाहनों के चालान, कागजात पूरे न होने पर 41 वाहनों को किया जब्त
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान व वाहन जब्त किए गए। एसपी संगीता कालिया की ओर से यातायात नियमों की पालना कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा जिला में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है और इसी को लेकर स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। शनिवार को यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 674 वाहनों के चलान काटे और 41 वाहनों को जब्त किया। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने व निर्धारित गति में अपने वाहन चलाने का आह्वान किया है।