फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन: देवेंद्र हुड्डा

मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन: देवेंद्र हुड्डा

Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन: देवेंद्र हुड्डा
मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन: देवेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और स्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के स्टेट
प्रेसीडेंट देवेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। रेवाड़ी प्रधान नरेश यादव के नेतृत्व किए प्रदर्शन के बाद हुड्डा ने कहा कि उनको सरकार पर विश्वास नहीं है। सरकार तीन सालों में कई बार समान काम, समान वेतन सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दे चुकी है। तय समय पर अपने वादे से मुकर जाती है। इस बार यदि एक नवंबर तक सरकार ने कच्चे और स्थायी कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया तो प्रदेश भर मेें बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हुड्डा ने झज्जर रोड स्थित सब अर्बन डिवीजन में सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि इसी के चलते 26 सितंबर को रोहतक में और गुरुग्राम में 11 अक्तूबर को चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

------------
पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है सरकार
हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानून में बदलाव कर लगातार पूंजीपतियों के हक में नीतियां बनाकर गरीबों के हक मार रही है। राज्य सचिव सुरेंद्र यादव एवं ऑडिटर धर्मबीर भाटी ने कहा कि रेवाड़ी में एचवीपीएनल कार्यकारी अभियंता एवं अधीक्षक अभियंता कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। तीन महीने से वेतन तक नहीं दिया गया है। यदि अधिकारियों का ऐसा ही बर्ताव रहा तो जल्द ही बड़े पैमाने पर इनके खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन सर्कल सचिव धनराज ने किया। वहीं विरोध प्रदर्शन में स्टेट मेंबर किरोड़ी लाल, सुदान पाल, नरेश सैनी, सूरजभान यादव, रोशन लाल यादव, कृष्ण कुमार, अजय सैनी, विक्रम वर्मा, लाल सिंह, बिजेंद्र, धर्मपाल, दिनेश शर्मा और सतबीर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed