{"_id":"60f9aa7f8ebc3e79b8795fcc","slug":"14-centers-closed-in-23-due-to-lack-of-vaccines-no-hope-for-next-two-days-rewari-news-rtk6186076150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके की कमी के चलते 23 में से 14 सेंटर बंद, अगले दो दिन नहीं कोई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके की कमी के चलते 23 में से 14 सेंटर बंद, अगले दो दिन नहीं कोई उम्मीद
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। जिले में टीके की कमी के चलते शुक्रवार को 23 में से 14 केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहेगा। अगले दो दिन भी टीकाकरण के लिए डोज मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को महज 9 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिले को 18 जुलाई के बाद टीके की डोज नहीं मिली है। हालांकि केद्र की ओर से डोज देने की बात कही जा रही है, लेकिन केंद्र से पहले डोज कुरुक्षेत्र रीजनल सेंटर पहुंचती है। इसके बाद गुरुग्राम वेयर हाउस से रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग को मिलती है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 250 ऑन स्पॉट, सेक्टर-4 हुडा डिस्पेंसरी में ऑनलाइन 120, रामपुरा गांव के सब सेंटर पर 400, पीएचसी गुडियानी में ऑनलाइन 120 व 140, यूपीएचसी कुतुबपुर में ऑनलाइन 160, पीएसी बासदुधा व टांकड़ी में 70-70 ऑनलाइन डोज लगाई जाएगी। वहीं नागरिक अस्पताल में कोवैक्सीन की भी 250 दूसरी डोज लगाई जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहली डोज नहीं लगेंगी। कोविड टीका प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 18 जुुलाई के बाद डोज नहीं मिली हैं। कब मिलेंगी इसके बारे में भी अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। जैसे ही डोज मिलेगी संख्या बढ़ा दी जाएंगी, शुक्रवार को जो बची हुई हैं वह लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।