{"_id":"5c783644bdec2226154d22e3","slug":"131551382084-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड न्यूज पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड न्यूज पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड न्यूज पर अंकुश लगाना जरूरी : रंजन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि पेड न्यूज समाज के लिए कैंसर का काम करती है। इसलिए पेड न्यूज पर लोकसभा आम चुनाव 2019 में विशेष फोकस किया जाएगा। इस पेड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन और मानीटरिंग कमेटी का भी गठन किया गया है।
सीईओ राजीव रंजन वीरवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 में प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया, एसएमएस, वायस एसएमएस, सिनेमा हॉल, रेडियो और अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों पर विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों और पेड़ न्यूज पर पैनी निगाहें रखी जाएंगी। भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार पेड न्यूज पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने एमसीएमसी कमेटी की ड्यूटी, कर्तव्यों और जिम्मेवारियों की जानकारी देते हुए कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों को समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, सोशल मीडिया, रेडियो पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।