{"_id":"5b8edf51867a55481d113456","slug":"131536089937-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली यूनियन के समर्थन ने दे दी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन को और हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली यूनियन के समर्थन ने दे दी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन को और हवा
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बिजली यूनियन की ओर से दिए गए समर्थन के बाद अपनी मांगों को लेकर पिछले 9 दिनों से हड़ताल पर चल रही बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन को और बल मिल गया है। यूनियन ने समर्थन देते हुए कहा है कि सरकार एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाना चाहती है, जिसके उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वहीं मंगलवार को कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।
पिछले 9 दिनों से नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को काले कपड़े पहनकर जुलूस निकाला और विधायक कार्यालय का घेराव कर उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पांच सितंबर को मुंडन कराने की चेतावनी दी। स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह काले कपड़े पहनकर तथा काली पट्टी बांधकर जुलूस की शक्ल में अस्पताल परिसर से चलकर सरकुलर रोड होते हुए विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के कार्यालय पहुंचे तथा उनकी अनुपस्थिति में निजि सचिव को मांग पत्र सौंपा। यूनियन की जिला प्रधान सरस्वती देवी ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से उनके हौसले में कमी नहीं आएगी। रोष स्वरूप पांच स्वास्थ्यकर्मी अपना मुंडन कराएंगे।
गौरतलब है कि एमपीएचईडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से हड़ताल पर हैं। उनके हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से होने वाले मलेरिया की जांच का काम नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया की स्लाइड नहीं बन रही है।
विज्ञापन
10 सितंबर को विधानसभा का करेंगे घेराव
ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल रेवाड़ी सचिव नरेश यादव ने कहा कि यूनियन की राज्य कोर कमेटी ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी, राज्य महासचिव नरेश कुमार व राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारी वर्ग से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता के 4 वर्ष बीतने के बाद भी उन वादों पर किसी भी प्रकार से गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर तक पूरी नहीं करने पर 10 सितंबर को प्रदेश के कर्मचारियों के साथ विधानसभा सत्र का घेराव करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।