{"_id":"5b60ac3c4f1c1bb8538b6519","slug":"131533062204-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने मंदबुद्धि छात्र की निर्ममता से की पिटाई, बीडीओ ने अध्यापकों को दिया कारण बताओ नोटिस...61","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने मंदबुद्धि छात्र की निर्ममता से की पिटाई, बीडीओ ने अध्यापकों को दिया कारण बताओ नोटिस...61
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशक्त छात्र की निर्ममता से की पिटाई, अध्यापकों को बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खंड बावल के गांव टांकड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय के एक अध्यापक ने कक्षा छह में पढ़ने वाले 11 वर्षीय अशक्त बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। अध्यापक ने पीड़ित बच्चे और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन का स्कूल से नाम काटकर उनका भविष्य खराब करने की भी धमकी दी। शिकायत मिलने पर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इधर पीड़ित बच्चे की मां ने अध्यापक पर कार्रवाई और उसका तबादला करने की मांग की है। गांव टांकड़ी निवासी कृष्णा देवी ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में कहा है कि 28 जुलाई को उसका 11 वर्षीय बेटा प्रशांत स्कूल गया था। प्रशांत कक्षा छठी का छात्र है। स्कूल के एक अध्यापक ने बिना कसूर उसके बेटे की निर्ममता से पिटाई कर दी। उसके बेटे के साथ की गई मारपीट की जानकारी उसे दूसरे दिन उस समय मिली, जब बच्चे ने अपनी कमीज उतारी। उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। पूछने पर ही उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। महिला कृष्णा ने शिकायत में कहा है कि जब वह स्कूूल में शिकायत लेकर गई तो किसी ने उसे सुनना तक ठीक नहीं समझा। अध्यापक ने उल्टा उसी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी का भी नाम काटने की धमकी दी।
---------------
अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। महिला की शिकायत मिल गई है जिसके लिए पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा आरोप सही पाए जाने पर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष यादव, खंड शिक्षा अधिकारी।