फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   131 applications received for sports nurseries

Rewari News: खेल नर्सरियों के लिए आए 131 आवेदन

Sun, 24 Mar 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
131 applications received for sports nurseries
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से नए सत्र में आरंभ होने वाली खेल नर्सरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में अभी तक विभिन्न शिक्षण, खेल और अकादमियों की ओर से खेलों के लिए 131 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। खेल विभाग को प्राप्त आवेदनों पत्रों के आधार पर इनकी जांच और उल्लेख की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले वर्ष विभिन्न संस्थाओं से 66 आवेदन हुए थे। इनमें से सात को खेल नर्सरी खोलने को स्वीकृति मिली थी। इस बार नर्सरियों को संख्या बढ़ने की उम्मीद है। खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है जो प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित संस्थाओं का मौका मुआयना किया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होने से पहले खेल नर्सरियां भी एक अप्रैल से आरंभ कराने का प्रयास है।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से संचालित खेल केंद्रों पर भी खेल नर्सरियां एक अप्रैल से आरंभ होंगी। सरकारी खेल प्रशिक्षकों के लिए अभी चल रहे खेल केंद्रों पर भी नर्सरी संचालित हैं। इनमें 25 खिलाड़ियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाता है। जिन केंद्रों पर 25 से कम खिलाड़ी हैं उनका ट्रायल लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल नर्सरियों में आठ से 14 आयु वर्ग के लड़के- लड़कियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों को दो हजार रुपये खुराक भत्ता हर माह मिलता है। खेल नर्सरियों के संचालकों को खेल विभाग की ओर से खेल सामान और रखरखाव के लिए एक लाख रुपये वार्षिक अनुदान मिलता है। इतना हो नहीं प्रशिक्षकों को प्रतिमाह मानदेय भी खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

खेल नर्सरियों के संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। इसके बाद विभाग की टीम और प्रशिक्षकों को संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।-मदनपाल, जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed