फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 thousand more mobiles cheated on the pretext of doubling Rs.

रकम दोगुना करने का झांसा देकर 13 हजार रुपये और मोबाइल ठगे

Mon, 07 Jun 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 thousand more mobiles cheated on the pretext of doubling Rs.
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खाना बना रहे डंपर चालक व क्लीनर को तीन युवकों ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर 13 हजार रुपये व मोबाइल ठग लिए। आरोपी चालक का गैस सिलिंडर भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने धारूहेड़ा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अजमेर के गांव बागरिया की ढाणी देव गांव निवासी प्रधान बागरिया ने बताया है कि वह क्लीनर सत्यनारायण बागरिया के साथ डंपर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। वे धारूहेड़ा के निकट पहुंचे तो वह डंपर को हाईवे किनारे सर्विस लेन पर खड़ा कर खाना बनाने लगे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें भी दाल-बाटी खिला दो। तीनों वहीं बैठ गए और बातचीत करने लगे। एक युवक ने कहा कि वह उनके रुपये कुछ ही देर में डबल कर सकता है। प्रधान व सत्यनारायण उनकी बातों में आ गए। प्रधान ने अपनी जेब से 13 हजार रुपये व मोबाइल निकाल कर जमीन पर रख दिया। सत्यनारायण ने भी अपना मोबाइल वहीं रख दिया। एक युवक ने मिट्टी उठाकर कुछ मंत्र पढ़े और दोनों की हथेली पर रख दी। युवक ने दोनों से बिना पीछे मुड़े 51 कदम चलने के लिए कहा। 51 कदम चलने के बाद वह वापस डंपर के पास आए तो वहां से तीनों युवक रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो चुके थे। युवक उनका खाना बनाने वाला छोटा गैस सिलिंडर भी उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed