{"_id":"5c461f89bdec2225060d722c","slug":"121548099465-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों लेकर सौंपा ज्ञापन...31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों लेकर सौंपा ज्ञापन...31
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटनरी एसोसिएशन ने 27 जनवरी से होने वाली पशुगणना का किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन ने 27 जनवरी से शुरू होने वाली बीसवीं पशुगणना कार्य का ड्यूटी के बाद करने और अलग-अलग टैब पर इसे दर्ज किए जाने वाले कार्य का बहिष्कार करने का एलान किया है। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभाग के उपनिदेशक को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रमोद यादव और महासचिव जितेंद्र कुमार की अगुवाई में पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विभाग ने गणना के कार्य में ड्यूटी लगाई है वह दोपहर 3 बजे के बाद लगाई है। पशुगणना के दौरान इस कार्य में टैब पर अलग-अलग एप्लीकेशन में पशुपालक और पशु से संबंधित प्रविष्टि दर्ज करनी होगी, जिसकी वजह से एक पशुपालक के पास ही काफी समय लग जाएगा। इसलिए यह कार्य तीन बजे के बाद किया जाना संभव नहीं है। इसी तरह के ज्यादातर वीएलडीए टैब की तकनीकी से अनभिज्ञ हैं, जिसकी वजह से गलतियां होने की संभावना बनी रहती है। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, इंद्रजीत, राजेश, कर्णसिंह, बिरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विजय, राजेंद्र, सुभाष चंद, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
---
यह उठाई मांगें
एसोसिएशन ने मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई एक ही एप्लीकेशन के माध्यम से पशु गणना कराई जाए। वीएलडी से टैब की बजाय बुकलेट के माध्यम से कार्य कराया जाए और उनके साथ ही सक्षम योजना के तहत लगाए गए युवा दिए जाएं।