फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 shopkeepers challaned for charging more than the prescribed rate

निर्धारित रेट से अधिक कीमत लेने पर 12 दुकानदारों का हुआ चालान

Thu, 13 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
12 shopkeepers challaned for charging more than the prescribed rate
उपायुक्त यशेंद्र सिंह की ओर से कोरोना महामारी के दौरान फल, सब्जियों, किरयाना, दवाईयों व एंबुलेंस के रेट निर्धारित किए गए है। निर्धारित रेट से अधिक वसूलने वाले दुकानदारों पर गठित टीमों द्वारा लगातार दुकानदारों के चालान किए जा रहे हैं। बुधवार को 12 दुकानदारों का चालान हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बुधवार को टीमों द्वारा बावल रोड, महाराणा प्रताप चौक, बिठवाना मंडी, भाडावास चौक पर फल व सब्जी विक्रेता के रेट चेक किए गए। जिसमे निर्धारित रेट से अधिक रेट पर बेचने वाले आठ दुकानदारों के आठ हजार रुपये के चालान हुआ। इसके अतिरिक्त बावल कस्बा में भी चार दुकानदारों के 1400 रुपये के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निरीक्षण का कार्य जारी रहेगा। डीसी ने कहा कि कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों का भी आह्वान किया हैं कि निर्धारित रेट से अधिक कीमत न वसूलें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानों को भी सील किया जा सकता है। डीसी ने निरीक्षण टीम को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन द्वारा दवाईयों व खाद्य पदार्थो के रेट निर्धारित किए गए है। दुकानदारों द्वारा निर्धारित रेट से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त दिनेश यादव द्वारा गठित टीमें रोजाना मार्केट में औचक निरीक्षण जारी रखें। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक वसूलता है तो उसकी शिकायत दूरभाष 1950 पर अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed