फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 accused arrested with 123 bottles of illegal liquor, 1.14 grams of smack

Rewari News: 123 बोतल अवैध शराब, 1.14 ग्राम स्मैक के साथ 12 आरोपी पकड़े

Thu, 04 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
12 accused arrested with 123 bottles of illegal liquor, 1.14 grams of smack
आरोपी अंकित कुमार। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना सदर पुलिस ने 1.14 ग्राम स्मैक के साथ गोकलगढ़ निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध देशी कट्टा और 1 कारतूस के साथ खरकलां निवासी विनीत को पकड़ा है। थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपी गांव नाहरपुर निवासी मदन, बरहरा निवासी रोहित, गांव पापड़ा निवासी जमालुदीन व गांव डेरापुर निवासी सलेंद्र को गिरफ्तार करके 2800 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी छिप्पटवाड़ा निवासी देवेंद्र उर्फ डमरू से 2910 रुपये बरामद किए हैं।



अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई


अभियान के अंतर्गत थाना खोल पुलिस टीम ने गांव माजरा निवासी आरोपी अनिल को 15.75 बोतल देशी शराब, दूसरे मामले में थाना रामपुरा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से मोहल्ला कुतुबपुर निवासी आरोपी अंकित कुमार को 87.5 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है। तीसरे मामले में थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी आरोपी नरेश कुमार को 11.5 बोतल देशी शराब व चौथे मामले में थाना शहर पुलिस टीम ने क्षेत्र से मोहल्ला आनन्द नगर निवासी आरोपी नीरज को 9 बोतल देशी व 4 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू किया है। पांचवें मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस टीम ने क्षेत्र से मोहल्ला गिडिया सराय निवासी आरोपी कमल को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अरेस्ट वारंट पर भी कार्रवाई



अदालत द्वारा अरेस्ट वारंट जारी होने पर दो आरोपी धक्काबस्ती निवासी प्रवीण उर्फ नोनू व गांव आसियाकी गौरावास निवासी मोनू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है।

आरोपी अंकित कुमार। स्रोत : पुलिस

आरोपी अंकित कुमार। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed