फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बारिश...

बारिश...

Wed, 23 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश...
जिले में सात एमएम बारिश, पूरे दिन चलीं ठंडी हवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मौसम के बदले मिजाज से जिले में रातभर रुक रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार सुबह आठ बजे तक शहर में दस एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा, जिसकी वजह से भी सर्दी का असर और अधिक बढ़ गया। जिलेभर में औसत बारिश सात एमएम बारिश दर्ज की।
सोमवार दोपहर को हलकी बूंदाबांदी और रात को हुई बरसात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर लोग घरों में दुबके रहे और स्कूलों से लौट रहे बच्चे भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बारिश की वजह से पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति रही। कई दिनों के अंतराल बाद हुई बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे। मंगलवार को दिन में भी धूप नहीं निकली। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। विशेषकर गेहूं के लिए वरदान है, क्योंकि इससे गेहूं की फसल का तेजी से विकास और फुटाव होगा। वहीं सरसों के लिए भी बारिश नुकसानदेह नहीं है।
विज्ञापन

---
रेवाड़ी में हुई सर्वाधिक बारिश
कृषि विभाग के अनुसार रेवाड़ी में सबसे अधिक 10 एमएम बारिश हुई है। जबकि बावल में आठ एमएम, जाटूसाना में चार एमएम और नाहड़ में पांच एमएम बारिश हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। विशेषकर गेहूं के लिए वरदान है, क्योंकि इससे गेहूं की फसल तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में रिकार्ड 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण दिन के समय ठंड का असर ज्यादा रहा।

---
बारिश से बिजली आपूर्ति प्रभावित
सोमवार रात को बारिश की वजह से शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले लिसान जलघर, भाड़ावास और कालूवास 33 केवी सहित घासेड़ा की 11 हजार केवी की सप्लाई लाइनों में फाल्ट आ गया। इसकी वजह से इन क्षेत्रों में सुबह तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed