फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   115 computers will soon be sent to eight government colleges of the district

Rewari News: जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में जल्द भेजे जाएंगे 115 कंप्यूटर

Fri, 20 Sep 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
115 computers will soon be sent to eight government colleges of the district
फोटो : 06रेवाड़ी। कोसली महाविद्यालय में भेजे गए कंप्यूटर। स्रोत : महाविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के आठ राजकीय महाविद्यालयों में अब कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन वर्ष पहले इन महाविद्यालयों में यूपीएस भेजे गए थे। कंप्यूटर मुहैया कराने के बाद इसकी कक्षा शुरू की जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी, बावल, नाहड़, कोसली, पाली, जाटूसाना में कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के महाविद्यालयों में 2021 में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कंप्यूटर भेजने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत जिले के आठ महाविद्यालयों में पहले चरण में यूपीएस भेजे गए थे लेकिन किसी कारणवश कंप्यूटर नहीं भेजे जा सके थे। तीन वर्ष बीतने के बाद अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब महाविद्यालयों को कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से कोरोना काल के दौरान जिले के महाविद्यालयों से कंप्यूटर संबंधी डिमांड मांगी गई थी। भेजी गई मांग के अनुसार ही कंप्यूटर भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जल्द ही सुचारु रूप से शुरू होंगी कंप्यूटर की कक्षाएं
महाविद्यालयों में विभाग की ओर से कंप्यूटर नहीं भेजे जाने के कारण यूपीएस का भी कोई प्रयोग नहीं हो पा रहा था। इसके चलते पिछले तीन वर्ष से महाविद्यालयों में भेजे गए यूपीएस पड़े-पड़े खराब होने के कगार पर पहुंच गए थे। अब विभाग ने कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही जिले के आठों महाविद्यालयों में कंप्यूटर आने के साथ ही विद्यार्थियों को सुचारु रूप से कक्षाएं भी शुरू हो सकेंगी।

------------
इन महाविद्यालयों में भेजे जाएंगे कंप्यूटर
ब्लाक महाविद्यालय कंप्यूटर संख्या
रेवाड़ी गवर्नमेंट कॉलेज 25
रेवाड़ी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज 20
बावल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज 5
बावल गवर्नमेंट कॉलेज 50

नाहड़ गवर्नमेंट कॉलेज 5

कोसली गवर्नमेंट कॉलेज 5
पाली गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज 5
जाटूसाना गवर्नमेंट कॉलेज 5
----------
वर्जन:
उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से वर्ष 2021 में महाविद्यालय में यूपीएस भेजे गए थे। अब विभाग की ओर से कंप्यूटर भेजे गए हैं। कंप्यूटर आने से अब विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article