{"_id":"5b0ef6534f1c1bf86e8b5644","slug":"111527707219-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर हडताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर हडताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Updated Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिले में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से जिले में मौजूद राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं पर ताला लटका रहा। विभिन्न कार्यों से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वीरवार को भी कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।
वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर हुई दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिले के बैंक कर्मचारियों ने सरकुलर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर धरना दिया। इसके बाद शहर में प्रदर्शन किया। यूनियन के जोनल सचिव अविनाश यादव और सचिव बबरूभान की अध्यक्षता में आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने अब वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को पर गौर नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन 2017 से बढ़ना था लेकिन अभी तक नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों को पेंशन भी नाममात्र की मिलती है। धरना के बाद कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर धारूहेड़ा चुंगी एसबीआई शाखा प्रबंधक नरेश कुमार चहल, पीएनबी से सतीश बठला, ईश्वर सिंह, दिनकर कुमार, लोकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, वेदप्रकाश, राजेंद्र लखेरा, विजय कौशिक, अजीत सिंह, केके जैन, आरके पंवार, सीबी वर्मा एवं ओपी शर्मा मौजूद थे।
200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 75 से अधिक शाखाएं है जिनमें प्रतिदिन लगभग 200 करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन होता है। बुधवार को हड़ताल की वजह से इन बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं हुआ जिसकी वजह से लगभग 200 करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में चेक भी क्लीयरेंस की वजह से अटक गए हैं। वीरवार को भी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण यह परेशानी और भी बढ़ सकती है।