फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी क ेपास पहुंचे बच्चे:

स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी क ेपास पहुंचे बच्चे:

Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी क ेपास पहुंचे बच्चे:
स्कूलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शिक्षा नियमावली 134ए के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ मंगलवार को हुई घटना के बाद बुधवार को बच्चे अभिभावकों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को आश्वासन देकर भेजा। अभिभावकों ने बताया कि अभी भी कुछ निजी स्कूलों द्वारा मनमानी की जा रही है। इस कारण बच्चों को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार सुबह कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे। वहां उपायुक्त की अनुपस्थिति में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई अभिभावक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग करने पहुंचे।
बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे अभिभावकों का कहना था कि बावल स्थित एक स्कूल द्वारा कुछ बच्चों को तो बस में बैठने दिया गया वहीं कुछ को बैठाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा कुछ ऐसे अभिभावक भी पहुंचे थे जो अपने बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला कराने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

आज होगी काउंसिलिंग
जिन बच्चों ने 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा में सफल होने के बाद ही स्कूल अलॉट नहीं हुए हैं, उनकी 3 मई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में काउंसिलिंग होगी। सुबह 10 बजे होनेवाले कार्यक्रम में जिन स्कूलों में सीटें रिक्त हैं वहां अलॉट कर दिया जाएगा। स्कूलों में रिक्त सीटों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed