फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अलग-अलग गुटों में जन आक्रोश रैली मं रवाना हुए कांग्रेसी

अलग-अलग गुटों में जन आक्रोश रैली मं रवाना हुए कांग्रेसी

Mon, 30 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग गुटों में जन आक्रोश रैली मं रवाना हुए कांग्रेसी
केंद्र की नींद उड़ाने काम करेगी जन आक्रोश रैली : पूर्व मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के लिए जिलेभर से कार्यकर्ता रवाना हुए। भले ही इस बार पगड़ी नहीं हो लेकिन फिर भी कार्यकर्ता एकजुटता की बजाय गुटों में बंटकर रैली में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेवाड़ी, धारूहेड़ा से रवाना होकर गुरुग्राम, मेवात जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंचे। कैप्टन ने दावा किया कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से रैली में एक हजार वाहन गए हैं।

शहर के हुडा बाईपास से कार्यकर्ताओं को रवाना कर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार की नींद उड़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता से सत्ता ली लेकिन एक भी वायदे को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। देश की जनता को अब बेसब्री से लोस चुनाव का इंतजार है। देश के किसान 65 फीसदी आबादी है और वह कर्ज के नीचे दबे जा रहे हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि देश और राज्य के लोग भाजपा के शासन से आजिज आ चुके हैं। कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोपी येदियुरप्पा के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। युवाओं से दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था वह भी झूठा निकला है। तत्पश्चात कैप्टन अजय यादव और चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव खरखड़ा से जनआक्रोश रैली के कांग्रेस नेता महाबीर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता दिल्ली-जयपुर राजमार्ग स्थित खरखड़ा से रवाना हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी। हरियाणा में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रैली में सबसे ज्यादा भागीदारी भी हरियाणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed