{"_id":"6951731ea4ee4bd2380fd52a","slug":"107-saplings-planted-in-the-bhagwad-bhakti-ashram-premises-rewari-news-c-198-1-rew1001-231168-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भगवद् भक्ति आश्रम परिसर में लगाए 107 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भगवद् भक्ति आश्रम परिसर में लगाए 107 पौधे
Sun, 28 Dec 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवद् भक्ति आश्रम के परिसर में जनशक्ति विकास संगठन की तरफ से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोका, गुड़हल, पारिजात, आम, गुलमोहर, अर्जुन, नीम, पीपल, बरगद और कनेर आदि के 107 किस्म के पौधे लगाए गए।
मंदीप सोढ़ी ने बताया कि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे कम करने का सबसे प्राकृतिक उपाय पौधरोपण है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइ-ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कणों को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे लिए जीवनदायिनी है।
जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पेड़- पौधे केवल जीवन के लिए ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि फल, छांव और जीवन के लिए आवश्यक वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ों की कटाई रोककर अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर कृष्णा कांत, सोनाली पटनायक, प्रशांत साहू, अमित चौधरी, शिवेंद्र सिंह, विजय मोहन, ममता तिवारी और संगठन के सदस्य शामिल थे।