फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   105 students displayed their talent with science models.

Rewari News: 105 विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल के साथ दिखाई प्रतिभा

Thu, 18 Dec 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
105 students displayed their talent with science models.
कार्यक्रम में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्थित मॉडल स्कूल में बुधवार को जिलास्तरीय एवं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी खंडों से कुल 105 विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनसीईआरटी गुरुग्राम से विषय विशेषज्ञ संजय कौशिक भी कार्यक्रम में पहुंचे। प्रदर्शनी के लिए सात सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया गया। इसमें डायट से रितु एवं जितेंद्र सिंह के साथ सुषमा (पीजीटी गणित), सोनिया (पीजीटी बायोलॉजी), संदीप धनकर (पीजीटी केमिस्ट्री), कैलाश यादव (पीजीटी केमिस्ट्री) और रवि प्रकाश (पीजीटी फिजिक्स) शामिल रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति एवं नवाचार के आधार पर किया। कार्यक्रम के दौरान नाहड़ स्कूल के विज्ञान अध्यापक कृष्ण भारद्वाज ने प्रेरणादायक कविता की प्रस्तुति की। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में टोनी, गौरव, अरशद, मिनाक्षी, अनुशका, वर्णिका, रविश को प्रथम स्थाम मिला।

इस दौरान प्रदर्शनी में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, मॉडल स्कूल पिथड़ावास के प्राचार्य अजय कुमार, पीएमश्री स्कूल खोरी के प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रेनू यादव और जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed