{"_id":"60a29dd18ebc3edca73d17e3","slug":"105-people-beat-corona-in-district-5-patients-died-rewari-news-rtk6088970121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 208 नए संक्रमित मिले, 105 लोगों ने कोरोना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 208 नए संक्रमित मिले, 105 लोगों ने कोरोना को हराया
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक ओर जिले में संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है, वहीं कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या को लेकर जिला प्रशासन चिंतित है। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में तेजी से जांच शुरू कर दी है। जिले में सोमवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 208 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 105 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार के पार पहुंच गया है। सोमवार को 105 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 235542 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 218580 लोग निगेटिव पाए गए हैं और शेष 16962 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 15154 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं अब जिले में कोई रिपोर्ट पेंडिंग नहीं है। सोमवार को 5 और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक जिले में 212 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को 208 नए नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1690 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1596 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिसमें से 1052 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि सोमवार भी 105 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
24 घंटे में जिले में 2194 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को विभाग द्वारा 2187 लोगों को पहली व 7 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 189991 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोसली के अस्पताल में 69 लोगों ने कराया टीकाकरण
एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहा कि कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में 18 से 44 से आयुु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। नागरिक अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए 18 से ज्यादा आयु के 69 पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण किया गया। जबकि अब तक इस वर्ग के कुल 716 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि इसके प्रति सावधानी रखकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है।