फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 more cases of dengue found in the district

जिले में डेंगू के 10 केस और मिले

Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
10 more cases of dengue found in the district
मरीजों के बारे में जानकारी देते डॉ. विजय प्रकाश। - फोटो : Rewari
जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों में मरीजों की जो संख्या दिखाई जा रही है वह बेहद कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में मंगलवार को डेंगू के केस 10 और बढ़ गए हैं। जिले में अब तक कुल डेंगू के केस 69 कंफर्म हुए हैं। इससे पहले सोमवार को 59 केस कंफर्म हुए थे। जिले में पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुने से भी ज्यादा केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर चिंता जताई है। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू को लेकर जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। लक्षण सामने आते ही तुरंत चिकित्सकों की सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के ऊपर शहर व गांव में फॉगिग कराने की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर 1,265 ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं जिनके घर एवं प्रतिष्ठान पर डेंगू का लार्वा पाया गया। इससे स्पष्ट है कि डेंगू का डंक तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर अभी तक महज 75 जगहों पर ही फॉगिग कराई जा सकी है। ऐसे हालातों में फॉगिग को लेकर बरती जा रही लापरवाही ही भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में बेड फुल
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बेशक जिले में डेंगू के 69 मरीज ही दिखा रहे हैं, लेकिन निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से फुल हैं। न तो स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों से डेंगू के मरीजों की जानकारी लेने में गंभीरता दिखा रहा है और न ही निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी दे रहे हैं। अगर गंभीरता से डाटा जुटाया जाए तो जिले में डेंगू के सैकड़ों की तादाद में मरीज हैं। गुरुग्राम, जयपुर व दिल्ली के अस्पतालों में भी बड़ी तादाद में जिले के लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के प्रति सतर्कता जरूरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। चिकित्सकों के अनुसार, मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिदायत दी गई है कि घर में प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं, जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए।

प्रतिदिन डेंगू के केस बढ़ना चिंता का विषय है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुने से भी ज्यादा केस सामने आए हैं। लोगों को चाहिए कि वह अपने आसपास सफाई का माहौल जरूर बनाएं। मच्छर घरों में न पनपें इसके लिए तुरंत कीटनाशक का छिड़काव करें।
डॉ. विजय प्रकाश, नोडल अधिकारी मलेरिया व डेंगू, जिला स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed