{"_id":"67c360b9684c148c8f05b251","slug":"10-mm-rain-in-12-hours-waterlogging-at-many-places-rewari-news-c-198-1-rew1001-215906-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 12 घंटे में हुई 10 एमएम बारिश, जगह-जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 12 घंटे में हुई 10 एमएम बारिश, जगह-जगह हुआ जलभराव
Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर भरा रहा बरसात का पानी। संवाद
- फोटो : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की शाम से 12 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। अनुमानित 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। नालियां जाम होने के कारण जलनिकासी नहीं हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा।
सड़कों की बदहाल स्थिति और जलभराव के चलते शनिवार को ब्रास मार्किट में वाहनों का आवागमन बंद रहा। दोपहर बाद जलनिकासी हुई जिससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। ब्रास मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि 4 वर्ष से कई बार जलनिकासी के लिए नई लाइन डालने की मांग प्रशासन से की गई लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीते माह मार्केट में सफाई अभियान के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों को फोन करके समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
12 घंटे तक रुक-रुक हुई बारिश से नाईवाली चौक, बस अड्डा, नागरिक अस्पताल के बाहर, माॅडल टाउन के साथ विभिन्न निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। सीवर ओवरफ्लो होने से कंपनी बाग की अधिकांश गलियों में घुटने तक पानी भरा रहा। धर्मपाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र, महेश गोयल, फकीरचंद, एमके जैन, अनिल अग्रवाल ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो होने से घरों और गलियों में बारिश और सीवर का पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कोसली, बावल और अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण गलियों और मोहल्लों में जलभराव के चलते लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-
क्षेत्र बारिश हुई
रेवाड़ी 17 एमएम
मनेठी 19 एमएम
पाल्हावास 2 एमएम
धारूहेड़ा 16 एमएम
बावल 8 एमएम
नाहड़ 2 एमएम
डहीना 4 एमएम