फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 km on the highway from the contaminated water released from Rajasthan to Dharuhera. long jam

राजस्थान से धारूहेड़ा में छोड़े गए दूषित पानी से हाईवे पर लगा 10 किमी. लंबा जाम

Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 km on the highway from the contaminated water released from Rajasthan to Dharuhera. long jam
जलभराव के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह से ही लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ने की बजाय रेंगते नजर आए। वीरवार रात को बारिश शुरू होने के बाद से ही राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से लगातार दूषित पानी धारूहेड़ा की तरफ छोड़ा गया। जिससे धारूहेड़ा से लेकर गुरुग्राम बॉर्डर तक हाईवे तालाब में तबदील हो गया। हाईवे पर भरे पानी के कारण महज 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो से ढाई घंटे का समय लग गया। पानी से लबालब भरे रहने के कारण सड़क में गहरे गड्ढे हो गए जिनके कारण वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। कई किलोमीटर लंबे जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

हाईवे हुआ बदहाल, रोजाना लग रहा लंबा जाम
बता दें कि दिल्ली जयपुर हाईवे पर खस्ताहाल सर्विस लेन और जलभराव के कारण रोजाना जाम लग रहा है। बारिश के बाद धारूहेड़ा से गुरुग्राम बॉर्डर तक हाईवे पर जाम लग जाता है। जाम होने के बाद सिधरावली यू-टर्न को भी बंद कर दिया जाता है। इससे बड़े वाहनों को धारूहेड़ा कट से यू-टर्न लेना पड़ता है। यहां वाहनों का दबाव होने से पीछे तक जाम लग जाता है। जलभराव नहीं होने पर तो वाहन खस्ताहाल सर्विस लेन से भी निकल जाते हैं लेकिन वर्षा के बाद रोजाना जाम लग रहा है। हर रोज लाखों रुपये का वाहनों का ईंधन भी जाम की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन

नौकरी तक पर नहीं जा पा रहे लोग
धारूहेड़ा और भिवाड़ी के हजारों लोग दिल्ली और गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। दिल्ली और गुरुग्राम पहुंचने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे ही मुख्य मार्ग है। इन नौकरीपेशा लोगों के लिए अब धारूहेड़ा से बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा है। जलभराव के कारण बहुत से लोग अपनी नौकरी तक पर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं धारूहेड़ा और भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों में भी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी तक पहुंचा मामला, नहीं हुआ समाधान
दूषित पानी को लेकर लड़ाई राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण तक लड़ी जा चुकी है लेकिन समाधान आजतक भी नहीं निकल पाया है। धारूहेड़ा में राजस्थान से आने वाले केमिकल युक्त पानी की समस्या इतनी बड़ी है कि विधानसभा में भी कई बार यह मामला उठ चुका है। बारिश की आड़ में हर बार राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से हजारों गैलन दूषित पानी धारूहेड़ा में छोड़ दिया जाता है। दूषित पानी के कारण धारूहेड़ा क्षेत्र के महेश्वरी, गढ़ी अलावलपुर, नंदरामपुर बास, राजपुरा व अन्य गांवों की जमीन बंजर हो गई है। जलभराव के कारण सेक्टर चार और छह में लोग अपने घरों तक से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

यातायात पुलिस चौकी में भरा पानी
हाईवे पर जलभराव इतना ज्यादा हो गया है कि सेक्टर छह के पास दिल्ली मार्ग पर यातायात पुलिस की चौकी भी लबालब पानी से भरी हुई है। जलभराव के कारण चौकी में लगा मुख्य गेट भी गिर चुका है। पुलिस कर्मचारियों को भी पानी में से ही चौकी में आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed