{"_id":"608ee2998ebc3e80bd09bcb8","slug":"10-dead-154-new-infected-in-rewari-rewari-news-rtk606942285","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा नपा के पूर्व चेयरमैन सहित 10 लोगों की मौत, 154 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा नपा के पूर्व चेयरमैन सहित 10 लोगों की मौत, 154 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को धारूहेड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 154 और नए लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि जिले में इस साल पहली बार रिकवरी रेट भी बेहतर रहा। रविवार को 158 लोग कोरोना का मात देकर घर लौटे हैं।
बता दें कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में 10 लोगों की मौत हुई है, लेकिन हेल्थ बुलेटिन में पांच मौतें ही दर्शायी गई हैं। इसका एक कारण यह भी कि अधिकतर मरीज रेवाड़ी जिले के बाहर से थे। नागरिक अस्पताल के सीएमओ सुशील माही ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 209031 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 194477 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 13815 लोग संक्रमित मिले। जिसमें से 12840 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज पांच लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 109 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज 154 नागरिक संक्रमित मिले हैं, जिसमें 5 विद्यार्थी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1788 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 866 लोग कोरोना से एक्टिव केस हैं। जिसमें से 481 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। राहत की बात यह है कि आज 158 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
597 को पहली व 450 को दूसरी वैक्सीन की डोज दी गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 597 लोगों को पहली व 450 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 147034 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस का किराया निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित, ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड-19 मरीजों के लिए एंबुलेंस के इस्तेमाल के लिए किराया निर्धारित करने के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी की अध्यक्षता में जिला परिवहन अधिकारी रेवाड़ी, जीएम हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी, डॉ. राजबीर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी की कमेटी का गठन किया है। कमेटी सरकार के मापदंडों के आधार पर एंबुलेंस का किराया निर्धारित करेगी। कमेटी यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी एंबुलेंस मालिक या संचालक किसी भी कोविड मरीज या कोविड मृतक के परिजनों से निर्धारित किराए से अधिक किराया न वसूले। यदि कोई एंबुलेंस मालिक या संचालक ऐसे करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बंद रहे बाजार, लेकिन साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा के बाद खुलीं कुछ दुकानें
शनिवार को ट्रेड यूनियनों के फैसलों के अनुसार शहर के लगभग सभी बाजार बंद रहे। बाजार में केवल रेहड़ियों के संचालक ही फल व सब्जी बेचते नजर आए। दुकानें व प्रतिष्ठान आदि सभी बंद रहे। लेकिन जैसे ही साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की गई, बाजार में कुछ दुकानें खुलीं। ग्राहक भी लॉकडाउन की सूचना के बाद जरूरी सामान लेने के लिए बाजार पहुंचे और जो जरूरत की जो भी दुकानें खुली मिली, सामान एकत्रित किया।
धारूहेड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मौत
कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात धारूहेड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई। वह गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे और संक्रमण के ज्यादा फैलने से उनकी मौत हो गई।
जिला को 12 हजार डोज हुई प्राप्त, 18 प्लस लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार रात जिले को 12 हजार डोज की खेप प्राप्त हुई हैं। आज रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल, सेक्टर-4 स्थित हूडा डिस्पेंशरी, धारूहेड़ा, बावल व संगवाड़ी में टीकाकरण का कार्य किया गया। सोमवार से 23 सरकारी अस्पतालों में टीकें लगवाए जा सकेंगे। जिनमें पीएचसी व सीएचसी भी शामिल हैं। टीकाकरण केन्द्रों पर एक दिन में 100-100 टीके ही लगाए जाएंगे। डिप्टी सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि टीका लगवाने के लिए कुछ खाकर ही आएं। रजिस्ट्रेशन और आईडी के बिना टीका नहीं लग सकेगा। सरकार द्वारा जारी पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बिना टीका नहीं लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का प्रिंट और आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। पंजीकरण के समय ही उनको अप्वाइंटमेंट मिलेगा कि उनको किस सेंटर पर, कब और कितने समय के दौरान पहुंचना है। जिले में 18 से ऊपर और 45 से कम आयु के बीच के लोगों को टीके लगाए जाएंगे।