{"_id":"e8bdb5be-e28c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसको दी घर में शरण, उसी ने किया बेटी से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसको दी घर में शरण, उसी ने किया बेटी से रेप
लोनी/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लोनी में जिस परिवार ने युवक को रिश्तेदार होने के नाते रोजगार तथा घर में शरण दी, उसी ने परिवार की किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने युवक को भला बुरा कहा तो वह किशोरी के दादा एवं भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विजय विहार कालोनी की एक महिला ने बताया कि उसके पति का फुफेरा भाई जीतेंद्र पांडे निवासी प्रतापपुर नालंदा बिहार काफी समय से उन्हीं के घर पर रह रहा था।
जीतेंद्र उनके प्लास्टिक के गोदाम में काम करता था। वह तीन बच्चों का पिता है तथा उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में रहते हैं।
आरोप है कि बीते वर्ष अक्तूबर में जितेंद्र पांडे ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पुत्री भी नशे के कारण मामले से अनभिज्ञ रही।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व किशोरी बीमार हुई तो उसे चिकित्सक को दिखाया गया था। चिकित्सक ने उसे गर्भवती बताया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
किशोरी के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक किया दुष्कर्म
हरियाणा के लोनी में युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसे हवस का शिकार बनाया। बाद में दूसरी युवती से शादी पक्की कर ली।
मामले की जानकारी होने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।