{"_id":"3d403c0fa049391a121139a326585feb","slug":"rape-and-murder-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकली थी, खेत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए निकली थी, खेत में मिली लाश
अमर उजाला, इंद्री
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल स्थित इंद्री के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। छात्रा इंद्री के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसका शव शुक्रवार को गांव इंद्रगढ़ के समीप एक गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
वहीं, छात्रा की गर्दन को चुन्नी से भी बांधा गया था। जानकारी के अनुसार, छात्रा वीरवार को सुबह स्कूल के लिए निकली थी। जिसके बाद से ही घर नहीं लौटी। फिलहाल हत्या किसने और कितने लोगों ने की, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साथ ही कोताही बरतने पर एक एएसआई को सस्पेंड भी किया गया है। वहीं, मामले का पता चलते ही आईजी, एसपी और डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके से रक्त के नमूने लिए और डॉग स्कवायड ने भी खोजबीन की।
विज्ञापन
जांच के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कालेज भेजा गया है। लेकिन वहां से शव को रोहतक के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
सुबह स्कूल गई, शाम को नहीं लौटी
छात्रा के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी 12 कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि वह इंद्री में ट्यूशन पढ़ने भी जाती थी। वीरवार को भी वह सुबह करीब पौने सात बजे गांव से स्कूल के लिए चली थी, परंतु शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी।
घर वालों ने स्कूल और ट्यूशन पर पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा स्कूल और ट्यूशन नहीं गई थी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी कि किसी ने छात्रा का अपहरण कर लिया है। इसकी सूचना तुरंत थाना इंद्री पुलिस को दी गई, परंतु एएसआई के ढुलमुल रवैये के कारण छात्रा की खोजबीन नहीं हुई।