फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rain and strong winds bring down temperature in Haryana

Haryana Weather: बारिश और तेज हवाओं से लुढ़का पारा, यह शहर रहा सबसे ठंडा; आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
सार

मौसम विभाग आगामी ने दोनों दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दो दिन तक फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद 2 से 4 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain and strong winds bring down temperature in Haryana
हरियाणा में बदला मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राज्य के लगभग सभी जिलों में हुई बारिश से पारा सामान्य से नौ डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन 31 मई और 1 जून को हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग आगामी ने दोनों दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दो दिन तक फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद 2 से 4 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, दोबारा 5 जून को फिर से कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंतिम दिनों में तापमान में आई इस बड़ी गिरावट से कुछ दिनों तक फिलहाल लू का खतरा टल गया है।

विज्ञापन

फरीदाबाद रहा सबसे अधिक गर्म
30 मई शनिवार को हरियाणा के कई इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और अधिकतर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इंद्री में 12.5 एमएम, नारनौल में 11.5, पलवल में 6.5, नूंह में 3.5, जींद में 3.0 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं, फरीदाबाद में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। अंबाला में 30.8, हिसार में 36.9, करनाल में 34 डिग्री, सिरसा में 34 डिग्री, गुरुग्राम में 33.6, झज्जर में 34.6, नूंह में 34.3 और रोहतक में 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा 
वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ में राज्य का सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अभी कुछ दिनों तक तापमान कम रहेगा और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed