फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Punjab farmer dies at Kundli border in Sonepat

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत

Thu, 21 Oct 2021 12:42 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 12:42 PM IST
सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति को बताया जा सकता है। किसान करनैल सिंह पटियाला का रहने वाला था, जो दो माह पहले आंदोलन में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
Punjab farmer dies at Kundli border in Sonepat
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की बुधवार रात को मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पंजाब के जिला पटियाला के गांव रेनो निवासी करनैल सिंह (61) कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे
विज्ञापन


दो माह से शामिल था आंदोलन में
करनैल सिंह दो माह से आंदोलन में शामिल थे। उनकी तीन-चार दिन से तबियत खराब थी। बुधवार रात को वे बेसुध हो गए। जब साथी किसानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठे। इस पर चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। साथी किसानों का कहना है कि वे अविवाहित थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed