{"_id":"fd6d5342bffa6e0d8cbcd555a4c4cb29","slug":"power-crisis-in-cybercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ते ही बिजली संकट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ते ही बिजली संकट शुरू
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ते ही बिजली संकट आ गया है। उपभोक्ताओं को सोमवार के दिन कई बार बिजली कटौती सहनी पड़ी। कॉलोनियों में ट्रिपिंग की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया।
विज्ञापन
सोमवार को मौसम में बूंदाबांदी होने के बाद सर्दी में इजाफा हो गया। कड़ाके की सर्दी शुरू होते ही बिजली ने साथ छोड़ दिया। रविवार को दिन में कई बार बिजली गुल हुई। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
शहर की दर्जनभर कॉलोनियों में ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। शिकोहपुर, खोह, मानेसर, बंधवाड़ी, रिठौज, घामड़ोज, पंचगांवा, कालियावास, कासन, खेड़की सहित अन्य गांव में कई घंटे तक बिजली गुल रही। शहर में शीतला कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अशोक विहार, भीम नगर, संजयग्राम, राजेंद्रा पार्क सहित कई अन्य कॉलोनियों में बिजली ने लोगों को सताया।
विज्ञापन
सोमवार को सबसे लंबा बिजली कट सहना पड़ा। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तकनीकी खामियों के कारण दिक्कतें आई थीं। कुछ जगह एरियल बंच्ड केबल जल गई। ऐसे में ओस की बूंद गिरने से ट्रिपिंग की समस्या गहरा रही है।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में बिजली की औसतन मांग करीब एक करोड़ 60 लाख यूनिट तक थी। रविवार को यह आंकड़ा एक करोड़ 70 लाख तक पहुंच गया।