फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police raid in a hotel at Kaithal

Haryana: होटल में पुलिस का छापा,  देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई; मौके पर मिली 14 युवक-युवतियां

Wed, 22 Apr 2026 11:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 11:16 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों से परिवार की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ता है और कानून की नजर में भी यह अनुचित है।

विज्ञापन
Police raid in a hotel at Kaithal
पुलिस ने होटल में की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल सनसिटी के सामने स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान होटल के कमरों से कुल 14 युवक और युवतियां मिलीं। हालांकि जांच में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य व देह व्यापार का मामला सामने नहीं आया। पुलिस को आधा दर्जन से अधिक प्रेमी जोड़े ठहरे हुए मिले, जिन्हें बाहर निकालकर सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं और नाबालिग को भी वहां लाया जाता है। इसी आधार पर सिविल लाइन थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने छापा मारा लेकिन मौके पर कोई भी नाबालिग लड़की नहीं मिली। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को समझाकर छोड़ दिया लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वे इस प्रकार की स्थिति में दोबारा पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों से परिवार की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ता है और कानून की नजर में भी यह अनुचित है। पुलिस ने होटल मालिक को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि परिसर में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न होने दें। यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत सही पाई जाती है, तो होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed