फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   petrol pump robbed two million

पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

Mon, 30 Sep 2013 12:03 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Mon, 30 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
petrol pump robbed two million
असंध रोड स्थित गांव जाखौली में रविवार को दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से दो
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों ने हवाई फायर करते हुए दो लाख रुपये की राशि लूट ली। सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। लुटेरों की फुटेज पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पंप के मालिक मनीराम कादियान ने बताया कि लगभग पांच बजे वह अपने पंप के अंदर बने ऑफिस में कैश गिन रहे थे कि अचानक मोटर साइकिल पर दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए। युवकों ने आते ही हवा में फायर किया और अंदर घुस आए। दोनों ने उनके पास से दो लाख के लगभग रुपये की राशि छीनी और फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना तितरम प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। थाना तितरम प्रभारी ने कहा कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

बैंकों में हो चुकी है कई वारदात
जिले में बैंकों के अंदर और बाहर कभी नशीला पदार्थ सुंघाकर तो कभी गंदगी फेंकते हुए चोरी की वारदात हो चुकी है। इनमें से अब तक अधिकतर अनसुलझी हैं। केवल चीका में हुई वारदात में पुलिस ने 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा अभी कई मामलों में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed