{"_id":"48891049958f926b1f656d39692e93a5","slug":"petrol-pump-robbed-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट
कैथ्ाल
Updated Mon, 30 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध रोड स्थित गांव जाखौली में रविवार को दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप से दो
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों ने हवाई फायर करते हुए दो लाख रुपये की राशि लूट ली। सूचना
मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। लुटेरों की
फुटेज पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पंप के मालिक मनीराम
कादियान ने बताया कि लगभग पांच बजे वह अपने पंप के अंदर बने ऑफिस में कैश
गिन रहे थे कि अचानक मोटर साइकिल पर दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए।
युवकों ने आते ही हवा में फायर किया और अंदर घुस आए। दोनों ने उनके पास से
दो लाख के लगभग रुपये की राशि छीनी और फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस
को दी गई। सूचना मिलते ही थाना तितरम प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे।
इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। थाना तितरम
प्रभारी ने कहा कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
बैंकों में हो चुकी है कई वारदात
जिले में बैंकों के अंदर और बाहर कभी नशीला पदार्थ सुंघाकर तो कभी गंदगी फेंकते हुए चोरी की वारदात हो चुकी है। इनमें से अब तक अधिकतर अनसुलझी हैं। केवल चीका में हुई वारदात में पुलिस ने 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा अभी कई मामलों में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
बैंकों में हो चुकी है कई वारदात
जिले में बैंकों के अंदर और बाहर कभी नशीला पदार्थ सुंघाकर तो कभी गंदगी फेंकते हुए चोरी की वारदात हो चुकी है। इनमें से अब तक अधिकतर अनसुलझी हैं। केवल चीका में हुई वारदात में पुलिस ने 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा अभी कई मामलों में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।