{"_id":"4a0865c5bd059ba63f7a029052a5d782","slug":"passenger-thrown-from-a-moving-train-by-robbers-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने यात्री को चलती ट्रेन से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने यात्री को चलती ट्रेन से फेंका, मौत
सिरसा/ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा में जींद-हिसार पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट के बाद बदमाशों ने एक यात्री को चलती ट्रेन से फेंक दिया।
यात्री छोटूलाल निवासी गांव पनौर, जिला खगड़िया (बिहार) की इस घटना में मौत हो गई। बदमाशों ने यह वारदात सुचान कोटली-जोधकां रेलवे स्टेशन के बीच की।
बदमाशों ने सुचान कोटली रेलवे स्टेशन के समीप मृतक के चचेरे भाई को भी ट्रेन से फेंकने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह बच गया।
वारदात के बाद पांचों बदमाश बड़े आराम से अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर चले गए। उन्हें किसी ने रोकने या पकड़ने की कोशिश नहीं की।
प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई विपिन शर्मा (गांव भंवरपुर, जिला भागलपुर, बिहार) की शिकायत पर पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बुधवार रात बिहार निवासी विपिन शर्मा और छोटूलाल काम की तलाश में बठिंडा से हिसार जा रहे थे।
दोनों चचेरे भाई थे। पैसेंजर ट्रेन में सुचान कोटली रेलवे स्टेशन से कुछ बदमाश सवार हुए और उन्होंने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
लगभग साढ़े दस बजे सबसे पहले बदमाशों ने विपिन को लूटने के लिए मारपीट की।
छोटूलाल बीच-बचाव करने आया तो बदमाश उस पर टूट पड़े और उसका मोबाइल व नकदी छीनकर चलती ट्रेन से फेंक दिया। बदमाश अगले स्टेशन पर आराम से उतरे और फरार हो गए।
पहले भी हो चुकी है लूट की वारदात
कुछ दिन पहले टोहाना-जींद के बीच भी रेलयात्रियों से मारपीट की वारदात हुई थी। उस मामले में भी रेलवे पुलिस आज तक किसी को पकड़ नहीं सकी है।