फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ZLD gave assurance to entrepreneurs about improvement in water and industry policy

Panipat News: उद्यमियों को दिया जेडएलडी का पानी और इंडस्ट्री पॉलिसी में सुधार का भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ZLD gave assurance to entrepreneurs about improvement in water and industry policy
पानीपत। प्रशासन की डाइंग उद्यमियों पर सख्ती के बीच पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा उद्यमियों को लेकर सकारात्मक नजर आए। मंत्री ने हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में उनकी समस्याओं के समाधान और इंडस्ट्री पॉलिसी में यथासंभव परिवर्तन लाने भरोसा दिया। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों के साथ अलग से बैठक कर समाधान कराने की बात कही। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 400 उद्यमियों को नोटिस थमाने और प्रशासन के मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी के बीच डाइंग उद्यमियों ने मंत्री के साथ सुबह अलग से बैठक की। मंत्री ने डाइंग उद्यमियों को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेएडएलडी) प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने और इसका पानी डाइंग उद्यमियों को देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक वीरवार देर शाम को जीटी रोड स्थित होटल गोल्ड में हुई। इसमें विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । यहां पर 30 औद्योगिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स की आम बैठक में सामान्यत 21 औद्योगिक संगठन शामिल होते थे। वीरवार को इनकी संख्या 30 रही। नौ नई एसोसिएशन चैंबर के साथ खड़ी मिली। चैंबर के चेयरमैन ने इनका स्वागत किया और भविष्य में मिलकर बेहतर काम करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरपाल ढांडा, रमेश वर्मा व नीतिन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन


चैंबर के चेयरमैन बोले इंडस्ट्री पॉलिसी समेत कई समस्याएं
चैंबर के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि पानीपत के उद्योग का देश ही नहीं पूरे विश्व में नाम है। यहां के उद्यमियों ने अपने दम पर व्यापार को आसमां पर पहुंचाया है। वे इसको लेकर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पॉलिसी समेत कई बड़ी समस्याएं उद्यमियों के सामने हैं। इनको लेकर सरकार को पहले कई बार अवगत कराया जा चुका है। चैंबर समय-समय पर इनके समाधान को लेकर भी प्रयासरत रहा है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के सामने कई बड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया था। उनको समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान आज कई महीने बाद भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांडा बोले : रोजगार के साथ सुविधा बढ़ाएंगे
पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत औद्योगिक शहर है। यहां के उद्यमियों की कई गंभीर समस्याएं हैं। वे उद्यमियों की समस्या समाधान के लिए पहले भी प्रयासरत रहे हैं और आगे भी काम करेंगे। इंडस्ट्री पॉलिसी में यथा संभव परिवर्तन लाए जाएंगे। यहां उद्यमियों को सुविधा देकर रोजगार बढ़ाया जाएगा। पानीपत शहर को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। वे अपने स्तर पर पूरा होने वाले कामों को हर हाल में पूरा कराएंगे। नहीं होने वाले कामों को भी सबके साथ बैठक रास्ता निकालकर पूरा कराएंगे।


मंत्री की शरण में पहुंचे डाइंग उद्यमी
डाइंग उद्यमी प्रशासन की सख्ती और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी के बाद वीरवार को पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा की शरण में पहुंचे। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नीतिन अरोड़ा व वरिष्ठ सदस्य दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि वे लंबे समय से जेडएलडी प्रोजेक्ट और इसके पानी की मांग कर रहे हैं। औद्योगिक शहर में आज तक यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि डाइंग यूनिट पानीपत उद्योग की रीढ़ है। प्रशासन की सख्ती के चलते डाइंग उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगा। इस मौके पर राजेश जैन, प्रवीण, भारत, कमल भ्याना व दीपक सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed